शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

महानदी ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़ के केलो बांध और कलमा बैराज का किया निरीक्षण

C

CG Khabar

11 मार्च 2026, 06:05 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

महानदी ट्रिब्यूनल
महानदी ट्रिब्यूनल

रायगढ । संवाददाता: महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित केलो बांध और कलमा बैराज का गहन निरीक्षण किया. ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से चल रहे जल बंटवारे के विवाद में अंतिम निर्णय लेने से पहले यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 


दल में न्यायमूर्ति रवि रंजन और न्यायमूर्ति इंदरमीत कौर कोचर भी शामिल थे, जिन्होंने दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन


विवाद की मुख्य जड़ छत्तीसगढ़ द्वारा महानदी और उसकी सहायक नदियों पर बनाए गए बांध और बैराज हैं. 


ओडिशा सरकार का आरोप है कि इन ढांचों के कारण, विशेष रूप से गैर-मानसून सीजन के दौरान, हीराकुंड जलाशय में पानी का प्रवाह काफी कम हो गया है. 


इससे राज्य में कृषि, पेयजल आपूर्ति और औद्योगिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ रहा है. 


ट्रिब्यूनल की टीम ने जिंदल एयरस्ट्रिप पहुंचने के बाद रायगढ़ और सक्ती जिलों में विभिन्न जल परियोजनाओं का दौरा शुरू किया है, ताकि जमीनी हकीकत के आधार पर इस जटिल विवाद का समाधान निकाला जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP