छत्तीसगढ़ लौट रही 3 महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत
छत्तीसगढ़ लौट रहे 3 महिलाओं की एक्सीडेंट में मौत
भोपाल । डेस्क: मध्यप्रदेश के शहडोल में सोमवार को सड़क दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौत हो गई है. एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है. बच्चों सहित 15 लोग घायल हो गये हैं. हादसा गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने के कारण हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार सभी सवार, उत्तरप्रदेश के अयोध्या से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे. उसी समय वाहन पेड़ से जा टकराई है. मृतक महिलाओं के नाम हैं गायत्री कवर, मालती पटेल और इंदिरा बाई.
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को ब्योहारी के एक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.