शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मप्र के मंदिरों में 'स्कर्ट-जींस' पर प्रतिबंध

C

CG Khabar

06 जुल. 2025, 05:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

पोस्टर
पोस्टर

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कम से कम 40 मंदिरों के बाहर विवादास्पद पोस्टर लगाये गये हैं. जिनमें महिलाओं को मिनी स्कर्ट, जींस-टॉप या पश्चिमी कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने से मना किया गया है. 


पोस्टर में लिखा है, "यदि आप मिनी स्कर्ट, जींस-टॉप या पश्चिमी कपड़े पहनकर आये हैं, तो कृपया बाहर से ही मंदिर दर्शन करें. मंदिर में प्रवेश के लिये भारतीय संस्कृति के अनुसार कपड़े पहनें." साथ ही, महिलाओं से सिर ढकने की भी अपील की गई है.


ये पोस्टर 'महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल' के नाम से लगाये गये हैं. संगठन का दावा है कि इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना है. संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि शहर के 30-40 प्रमुख मंदिरों में ये पोस्टर लगाए गए हैं और आगे अन्य मंदिरों में भी लगाये जायेंगे. 


उन्होंने कहा, "महिलाएं धार्मिक मामलों में अग्रणी भूमिका निभाती हैं, इसलिये उन्हें भारतीय परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने का अनुरोध किया जा रहा है."


इस मुद्दे पर जबलपुर में विवाद शुरू हो गया है. महिला अधिकार कार्यकर्ता और वकील रंजना कुरारिया ने कहा, "हमारे कपड़े चुनने का अधिकार पूरी तरह हमारा है. हम जो कपड़े पहनने में सहज महसूस करते हैं, वही पहन सकते हैं. कोई भी इसे हम पर थोप नहीं सकता, न ही अनुरोध कर सकता है."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP