शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

MP: किशोर को मारा, खून पिया और खाया मांस, मूकदर्शक बने रहे लोग

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 04:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

हत्यारा
हत्यारा

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सामन्ना गांव में गुरुवार दोपहर एक युवक ने सरेराह एक किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद उसके शरीर से निकला खून पिया. इतना ही नहीं, आरोपी पर मृतक का मांस खाने का भी गंभीर आरोप लगा है. 


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे और कुछ लोग तो इस खौफनाक मंजर का वीडियो बनाने में व्यस्त थे, लेकिन किसी ने भी किशोर को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई.


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी बहन के घर भाई दूज के लिए जा रहा था. 


इसी दौरान गु़ड्डा पटेल नामक आरोपी ने उस पर पीछे से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गु़ड्डा ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी जान ले ली. 


आरोपी गुड्डा पटेल (58), जो पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और लगभग दो साल पहले रिहा हुआ था.


स्थानीय लोगों का दावा है कि किशोर की मौत सुनिश्चित करने के बाद आरोपी ने उसका खून पिया और धारदार हथियार से शरीर का मांस काटकर खाया. वारदात के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और ग्रामीणों पर भी हमले का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP