रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मध्यप्रदेश में पार्षद की तीसरी पत्नी की हत्या सौतेले बेटे ने करवाई

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 08:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

शाहिद-रुबीना
शाहिद-रुबीना

भोपाल । डेस्क: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बीजेपी समर्थित नगर पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रुबीना की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि इस वारदात को शाहिद के पहले विवाह से बेटे साहिल ने अंजाम दिया. 


पुलिस के मुताबिक, पिता की तीसरी शादी को स्वीकार न कर पाने और पारिवारिक विवाद के चलते साहिल ने गुस्से में आकर इस हत्या की साजिश रची.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते गुरुवार की शाम अभिनंदन नगर में रुबीना अपने मायके से लौटकर ऑटो से उतर रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया. पेट, सीने और सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हमलावर फरार हो गए. 


गंभीर हालत में रुबीना को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


शुरुआत में शाहिद मेव ने किसी दुश्मनी से इनकार किया था, लेकिन पुलिस जांच में कई तकनीकी साक्ष्य सामने आए. घटना के समय इलाके में लोडशेडिंग के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद थे, फिर भी अन्य स्रोतों और सबूतों के आधार पर साहिल को हिरासत में लिया गया. 


पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त सोहेल की मदद से हत्या की योजना बनाई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बाघेल ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद और पिता की नई शादी के प्रति गहरी नाराजगी ही इस जघन्य अपराध की मुख्य वजह बनी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP