रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर में पकड़ा गया तेंदुआ

H

Hupendra Sharma

11 जून 2025, 01:40 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

 तेंदुआ
तेंदुआ

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है. यह तेंदुआ पिछले काफी दिनों से रिहायशी इलाकों में मंडरा रहा था. बताया गया कि यह तेंदुआ 2024 से अब तक कुल 6 ग्रामीणों पर हमला कर चुका था. तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.


वन विभाग के मुताबिक पकड़ा गया तेंदुआ करीब चार साल है. यह तेंदुआ बीते कुछ दिनों से आछीडोंगरी के जंगल क्षेत्र से आकर गांवों के आसपास मंडरा रहा था. बच्चों और मवेशियों पर हमले भी कर रहा था. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था.

विज्ञापन


वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए आछीडोंगरी के पास पिंजरा रखकर 20 से अधिक कैमरे लगाकर निगरानी कर रहा था. मंगलवार की रात करीब 3 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया. 


तेंदुए के पकड़े जाने की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई वहां काफी संख्या लोग पहुंच गए. तेंदुए को सिंगारभाट ला कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उसके बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP