गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

दिवाली के मौके पर पहने गए भोपाल के शाही परिवार के 200 साल पुराने पन्ना पेंडेंट में 'आयतुल कुर्सी' अंकित होने को लेकर करीना कपूर खान और स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस मिला है.

C

CG Khabar

12 नव. 2026, 12:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 26

करीना कपूर
करीना कपूर

मुंबई । डेस्क: अभिनेत्री करीना कपूर खान का शाही दिवाली लुक एक बड़े धार्मिक और कानूनी विवाद में घिर गया है. दिवाली के अवसर पर पारंपरिक परिधान के साथ पहने गए उनके गले के पेंडेंट को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कड़ी आपत्ति जताई है और करीना तथा उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दिवाली पर रिया कपूर ने करीना कपूर खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. इन तस्वीरों में करीना शुद्ध चांदी के कफ्तान और मैचिंग पगड़ी के साथ शाही आभूषण पहने नजर आईं. 

हालांकि, लोगों का ध्यान जल्द ही उनके गले में पहने पन्ना के पेंडेंट पर चला गया. सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि इस पेंडेंट पर इस्लाम की पवित्र आयत 'आयतुल कुर्सी' खुदी हुई है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अब्बास हफीज ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि पवित्र कुरान की आयत को एक फैशन स्टेटमेंट के रूप में दिखाना, विशेषकर उत्सव के कपड़ों के साथ इसे पहनना, धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है.

हफीज ने अपने नोटिस के जरिए सोशल मीडिया से इन तस्वीरों को तुरंत हटाने और करीना कपूर खान से बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. 

उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कदम उन्होंने एक मुस्लिम के रूप में अपनी व्यक्तिगत क्षमता से उठाया है और इसमें कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं है. हफीज ने चेतावनी भी दी है कि यदि तस्वीरें नहीं हटाई गईं और माफी नहीं मांगी गई, तो वे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस या अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

दूसरी ओर, इस विवाद के केंद्र में मौजूद ये आभूषण कोई साधारण खरीदारी नहीं बल्कि ऐतिहासिक धरोहर हैं. करीना ने अपने इस दिवाली लुक के लिए भोपाल के पूर्व शाही परिवार से जुड़े कई पुराने गहने पहने थे. 

इनमें भोपाल के नवाब की लगभग 200 साल पुरानी कलगी और भोपाल की बेगम का 30 कैरेट का पन्ना हार शामिल था. इसी विशेष पन्ने पर आयतुल कुर्सी उकेरी गई है. ये सभी शाही आभूषण सैफ अली खान के परिवार की विरासत का हिस्सा हैं, क्योंकि सैफ की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के अंतिम शासक नवाब की बेटी थीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

एक दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

5 दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

6 दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

1 सप्ताह पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

1 सप्ताह पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP