शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोलकाता: आनंदपुर में भीषण आग, 7 शव बरामद, कई लापता

C

CG Khabar

27 जन. 2026, 01:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कोलकाता में आग
कोलकाता में आग

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदपुर इलाके में सोमवार तड़के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 7 लोगों के मारे गये है. यह घटना 26 जनवरी 2026 की सुबह करीब 3 बजे नाजीराबाद स्थित एक परिसर में हुई, जहाँ देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. 


इस परिसर में एक प्रसिद्ध फूड चेन और एक स्थानीय डेकोरेटर का गोदाम संचालित था.


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आग लगने के समय डेकोरेटर फर्म के गोदाम में लगभग 20 कर्मचारी मौजूद थे, जबकि फूड चेन के गोदाम में तीन लोग थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फंसे हुए कुछ लोगों ने अपने परिजनों को फोन कर बचने का रास्ता न होने की गुहार लगाई थी. 


देर शाम तक अग्निशमन दल ने परिसर से सात झुलसे हुए शव बरामद किए हैं, हालांकि प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है.


मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 


राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजित बोस ने घटना स्थल का दौरा किया और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि व्यापार की तुलना में मानवीय जीवन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. 


दूसरी ओर, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना को राज्य सरकार की विफलता बताया है. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन लापता लोगों की तलाश और शवों की पहचान करने में जुटे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP