कोलकाता में NRC के डर से आत्महत्या की
कोलकाता । डेस्क: कोलकाता में रविवार सुबह 63 वर्षीय दिलीप कुमार साहा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके परिवार का कहना है कि वह एनआरसी लागू होने के डर से तनाव में थे और उन्हें डर था कि उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जायेगा.
पुलिस के अनुसार, साहा 1972 में ढाका के नवाबगंज से कोलकाता आये थे और रीजेंट पार्क के आनंदपल्ली वेस्ट में रह रहे थे.
वह दक्षिण कोलकाता के एक निजी स्कूल में गैर-शिक्षण कर्मचारी थे.
उनकी पत्नी आरती साहा ने बताया कि उनके पास वैध वोटर आईडी और अन्य दस्तावेज थे, फिर भी वह डिटेंशन कैंप और बांग्लादेश वापसी के डर से परेशान थे.
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच चल रही है.
स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक अरूप बिस्वास ने घटनास्थल का दौरा किया और केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया.