शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कर्नाटक: अमेरिकी महिला से होमस्टे में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

C

CG Khabar

22 अप्रै. 2026, 01:51 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

रेप
रेप

बेंगलुरु । डेस्क: कर्नाटक के कोडागु जिले में कुट्टा गांव के एक होमस्टे में ठहरी अमेरिकी महिला के साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया. वाशिंगटन की रहने वाली पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस जांच के अनुसार, महिला को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था, जिसके बाद उसके साथ दरिंदगी की गई. इस मामले में होमस्टे के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आरोप है कि उसने घटना को दबाने के लिए पीड़िता का वाई-फाई कनेक्शन तीन दिनों तक बंद रखा ताकि वह किसी से मदद न मांग सके.


तीन दिनों बाद किसी तरह होमस्टे से निकलकर मैसूरु पहुंची महिला ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद अमेरिकी दूतावास ने भारतीय पुलिस को ईमेल के जरिए सूचित किया. 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और आरोपियों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 


विदेश मंत्रालय भी इस संवेदनशील मामले पर करीब से नजर बनाए हुए है और दिल्ली व चेन्नई के अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के जरिए मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP