बुध, 04 नव. 2026

CGKhabar

कर्नाटक SIR: 397 लोगों के नाम 803 वोटर ID, एक ही EPIC नंबर से दो निर्वाचन क्षेत्रों में नाम

विशेष गहन संशोधन (SIR) का उद्देश्य मतदाता सूची से डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाना था, लेकिन 'द हिंदू' की जांच में खुलासा हुआ है कि कर्नाटक के महादेवपुरा में 397 लोगों के पास 803 वोटर ID पाए गए हैं.

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 02:15 PM 3 मिनट में पढ़ें 26

SIR- सांकेतिक फोटो
SIR- सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली । डेस्क: विशेष गहन संशोधन (SIR) का एक मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से दोहरी या फर्जी प्रविष्टियों को खत्म करना था, लेकिन इसके बाद भी कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी अनियमिता सामने आई है. 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में अकेले 397 लोगों के नाम पर 803 वोटर ID जारी किए गए हैं. कई मामलों में तो एक ही व्यक्ति के नाम पर तीन से अधिक वोटर ID पाए गए हैं.

यह वही निर्वाचन क्षेत्र है जहां "वोट चोरी" का विवाद सबसे पहले शुरू हुआ था. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि 2024 के बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा चुनाव के परिणामों को प्रभावित करने के लिए इस क्षेत्र में एक लाख से अधिक फर्जी या चोरी किए गए वोटों को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया था. वर्तमान में यह सीट बीजेपी के पास है.

SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कुछ मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में एक ही मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नंबर के साथ दर्ज पाए गए, जबकि कुछ मामलों में लोगों को multiple EPIC ID जारी कर दिए गए. 'द हिंदू' को ऐसे मामलों का पता चला है:

एक ही EPIC नंबर दो जगहों पर:

मधुमिता का नाम महादेवपुरा (भाग 180) और हेब्बाल (भाग 62) दोनों की अंतिम SIR सूची में एक ही EPIC नंबर के साथ दर्ज है. दोनों जगहों पर उनके पिता का नाम और उम्र भी समान है.

इसी तरह, चैत्रा का नाम महादेवपुरा (भाग 90) और दासरहल्ली (भाग 251) में समान EPIC नंबर के साथ मिला है.

विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे कम से कम सात मामले सामने आए हैं, जहां सात EPIC नंबरों के कारण कुल 14 प्रविष्टियां दर्ज पाई गईं. इनमें महादेवपुरा और दासरहल्ली के बीच तीन, महादेवपुरा और सर्वज्ञानगर के बीच तीन, तथा महादेवपुरा और हेब्बाल के बीच एक मामला शामिल है.

विज्ञापन

एक ही व्यक्ति के पास Multiple Voter IDs:

'द हिंदू' की पड़ताल में सात ऐसे मामले भी सामने आए जहां लोगों के पास तीन से अधिक वोटर ID थे. इसमें महादेवपुरा के एक पिता-पुत्री का मामला भी शामिल है:

63 वर्षीय संतोष कुमार के पास कुल पांच वोटर ID हैं—तीन एक ही मतदान केंद्र (भाग 232) में और एक-एक भाग 233 व 234 में. इन पांचों प्रविष्टियों में उनकी उम्र, पता और रिश्तेदारों के नाम पूरी तरह समान हैं.

उनकी 27 वर्षीया पुत्री कृति के पास भी भाग 232 और 234 में दो वोटर ID हैं. दोनों प्रविष्टियों में उनकी जानकारी एक समान है, बस एक प्रविष्टि में मकान नंबर का उल्लेख नहीं है. दोनों प्रविष्टियों में पिता का नाम संतोष कुमार ही दर्ज है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP