रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर: आसमानी बिजली से उप-सरपंच समेत 3 ग्रामीणों की मौत

C

CG Khabar

12 जून 2026, 01:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

करेंट से मौत
करेंट से मौत

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से उप-सरपंच सहित 3 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 5 अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए हैं. 


यह हादसा उस वक्त हुआ जब कलगांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब गहरीकरण का काम चल रहा था और करीब 50 से 60 मजदूर वहां मुस्तैद थे. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए कई मजदूर पास ही मौजूद एक पेड़ की शरण में चले गए, तभी अचानक वहां बिजली गिर गई.

विज्ञापन


स्थानीय थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार हुए सभी घायल और मृतक कलगांव के ही रहने वाले थे. 


बिजली की चपेट में आने से संतोष पटेल, प्रकाश पटेल और उप-सरपंच मनराज पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. प्रशासन ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.  


हादसे में झुलसी पांचों पीड़ित महिलाएं हैं, जिन्हें घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. 


डॉक्टरों के अनुसार, घायल महिलाओं में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जबकि बाकी घायलों का उपचार अंतागढ़ में ही जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP