शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रूस के कमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

C

CG Khabar

30 जुल. 2025, 02:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

भूकंप
भूकंप

नई दिल्ली । डेस्क: 30 जुलाई 2025 को रूस के कमचटका प्रायद्वीप में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद रूस और जापान के कुछ तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई. 


अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की गहराई 19.3 किमी थी. 


जापान मौसम एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों में 1 मीटर ऊंची सुनामी की आशंका जताई. 


कमचटका में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा. 


सखालिन के सेवेरो-कुरील्स्क शहर में सुनामी चेतावनी के बाद निकासी का आदेश दिया गया.


इस भूकंप के बाद सुनामी के चेतावनी के कारण जापान के फ़ुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को खाली कराया गया है.


जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (टीईपीसीओ) ने बताया है कि फ़ुकुशिमा दाइची और फ़ुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट के कामगारों को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थानों पर ले जाया गया है.


उधर, अमरीका के सैन फ़्रांसिस्को स्थित भारत के कांसुलेट जनरल ने कैलिफ़ोर्निया, अमरीका के अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिये एडवाइज़री जारी की है.


कांसुलेट जनरल ने कहा है, "हम रूस के कमचटका प्रायद्वीप में हाल ही में ये 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी के खतरे पर नज़र रख रहे हैं."


कैलिफ़ोर्निया, अमरीका के अन्य पश्चिमी तटीय राज्यों और हवाई में रहने वाले भारतीय नागरिकों को कुछ कदम उठाने की सलाह दी जाती है.


स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन और अमरीकी सुनामी चेतावनी केंद्रों सहित अमरीकी अधिकारियों की ओर से जारी अलर्ट पर नज़र रखें


अगर सुनामी की चेतावनी जारी की जाती है, तो ऊंचे स्थानों पर चले जाये. तटीय इलाक़ों में जाने से बचें.


आपातकाल के लिए तैयार रहें और अपने उपकरणों को चार्ज रखें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP