जोसेफ़ विजय ने साबित किया बहुमत
चेन्नई | डेस्क : तमिलनाडु में बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है.
मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय की सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने वोट किया. 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है.
बीबीसी तमिल के मुताबिक़, पहले मुख्यमंत्री विजय ने प्रस्ताव रखा, फिर सभी दलों के विधायकों ने इस पर अपनी बात रखी.
इसके बाद डिवीजन बेंच सिस्टम से वोटिंग हुई. इसमें 144 विधायकों ने मुख्यमंत्री विजय की सरकार के पक्ष में वोट किए.
डीएमके के वॉकआउट करने के बाद सदन में मौजूद सदस्यों में से 22 ने विरोध में वोट किया.