रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के 2 गिरफ्त में

C

CG Khabar

08 जुल. 2025, 08:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

ACB रांची
ACB रांची

रायपुर । संवाददाता: झारखंड में शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के दो शराब कारोबारियों, ओम साईं बेवरेजेस के निदेशक अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है. 


दोनों को सोमवार को पूछताछ के लिये बुलाया गया था, लेकिन असंतोषजनक जवाबों के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि झारखंड में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब घोटाला अंजाम दिया गया. प्रिज्म होलोग्राफी के मालिक विधु गुप्ता की एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर दिखाकर और वेतन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर सरकारी धन का गबन किया. 


इशके अलावा फर्जी दस्तावेजों के जरिये करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई.


इस घोटाले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें विधु गुप्ता और उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे शामिल हैं. विधु गुप्ता ने छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम सप्लाई कर वहां के शराब घोटाले में भी अहम भूमिका निभाई थी.


ACB के मुताबिक, विधु गुप्ता का नेटवर्क कई राज्यों में फैला था, जिसमें अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. 


ACB अब इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों और ठेकेदारों के नाम सामने आ सकते हैं.


इस गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ और झारखंड के शराब कारोबारियों व अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 


ACB की जांच से घोटाले के और बड़े राज खुलने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP