शुक्र, 23 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला शिक्षक निलंबित

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में जशपुर के शिक्षक हेमंत बेदी पर गाज गिरी है. एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं शिक्षा विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

C

CG Khabar

23 अक्टू. 2026, 08:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

निललंबित
निललंबित

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक शिक्षक के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की गई है. नवरात्र पर्व के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी शिक्षक हेमंत बेदी को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मनोरा तय किया गया है, जहां उन्हें नियमित रूप से अपनी उपस्थिति देनी होगी.

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनेल सिंह ने कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए मामला दर्ज किया. जब पुलिस टीम आरोपी शिक्षक के निवास पर कानूनी नोटिस देने पहुंची, तो उसने भागने का प्रयास किया. 

हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही धर दबोचा. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर पोस्ट से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य जुटाए. पुलिस पूछताछ में शिक्षक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया.

निलंबित शिक्षक कांसाबेल विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुदमुदा में कार्यरत था. एक जिम्मेदार शिक्षक पद पर बने रहते हुए इस तरह के कृत्य से स्थानीय नागरिकों और हिंदू समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया था. 

इस घटना की विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है. मामले में आपराधिक केस दर्ज होते ही शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत निलंबन का आदेश जारी कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्टाफ नर्स से पूछताछ
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: अस्पताल पर ताला देख एम्बुलेंस में कराया प्रसव, दो नर्सों पर एक्शन, 1 निलंबित, 1 बर्खास्त

40 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर पॉक्सो कोर्ट: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी कैद

एक घंटा पहले

अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव गौ-हत्या कांड: मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 14 आरोपी भेजे गए जेल

एक घंटा पहले

लापता बच्ची का शव
छत्तीसगढ़

कोरबा: 3 दिन से गायब मासूम का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्म, विकास में योगदान दे रहे पूर्व माओवादी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ HC: संविदा महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी आदेश रद्द

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP