शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

जम्मू: बस खाई में गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 27 घायल

C

CG Khabar

20 अप्रै. 2026, 02:17 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

जम्मू-बस एक्सीडेंट
जम्मू-बस एक्सीडेंट

जम्मू । डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या 21 हो गई और 27 अन्य गंभीर रूप से घायल हो हैं. जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर के पहाड़ी इलाके में तब हुआ जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई. 


खाई में गिरने के दौरान बस ने एक ऑटो-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें सवार लोग भी घायल हो गए. 


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया. 


मलबे में तब्दील हुई बस की स्थिति हादसे की भयावहता को बयां कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP