रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में आरक्षक ने लगाई फांसी

C

CG Khabar

17 जुल. 2025, 07:36 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

फांसी
फांसी

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक आरक्षक ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आरक्षक का नाम संदीप बांकला 42 वर्ष था. वह यातायात विभाग में पदस्थ था तथा परपा थाने के पीछे सरकारी क्वार्टर में रहता था.


हाल ही में उसका तबादला लोहंडीगुड़ा थाने में कर दिया गया था.

विज्ञापन


गुरूवार की सुबह घर में सब लोग मौजूद थे. संदीप अपने कमरे में गया तथा बहुत देर तक नहीं निकला. घर वालों ने आवाज भी दी लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. इस पर घरवालों ने पास-पड़ोस के लोगों को बुलाया.


दरवाजा तोड़ने पर संदीप फांसी में लटकता हुआ पाया गया. उसके फांसी को काटकर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे. पुलिस द्वारा पूछताछ तथा जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP