शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छात्रों को नहीं, सरकार को माफी मांगने की जरूरत- राहुल गांधी

C

CG Khabar

02 अग. 2026, 06:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. तमिलनाडु दौरे के दौरान नीट परीक्षा से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले तीन मेडिकल अभ्यर्थियों गोपिका, रोशनी और वेत्री आनंदन के परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि देश के ईमानदार और मेहनती छात्रों को किसी से माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार खुद छात्रों को सच, न्याय और माफी की देनदार है.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने से देश के लाखों युवाओं का भविष्य और सालों की मेहनत रातों-रात बर्बाद हो जाती है. 

एक लीक हुआ पेपर, फिर रद्द हुई परीक्षा और उसके बाद दोबारा परीक्षा का दबाव युवा मनों पर असहनीय मानसिक तनाव पैदा करता है. 


उन्होंने सवाल उठाया कि एक बेईमान और भ्रष्ट व्यवस्था की कीमत हमेशा देश के ईमानदार छात्रों को ही क्यों चुकानी पड़ती है?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम का छात्रों को "माफ करने" की बात करना उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है. 


उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री ने कभी ऐसे किसी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है जिन्होंने इस व्यवस्था के कारण अपने बच्चे को खोया है या जिनकी जिंदगी भर की कमाई और सपने छीन लिए गए हैं? 


राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि हमारी लड़ाई एक ऐसी शिक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए है जहां मेहनत का सम्मान हो, परीक्षाएं निष्पक्ष हों और किसी भी छात्र को संस्थान की नाकामियों की वजह से अपनी जान न गंवानी पड़े.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP