शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बातचीत का ढोंग कर हमला करना चाहता है अमेरिका- ईरान

C

CG Khabar

29 मार्च 2026, 10:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

मोहम्मद बागेर गालिबाफ
मोहम्मद बागेर गालिबाफ

तेहरान । डेस्क: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों के आगमन का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' के अनुसार, गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए उन पर दोहरी चाल चलने का आरोप लगाया. 


उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका बातचीत की इच्छा जता रहा है, तो दूसरी तरफ गुप्त रूप से जमीनी हमले की योजना बना रहा है.


गालिबाफ ने कड़े शब्दों में कहा कि दुश्मन खुले तौर पर बातचीत का संदेश भेज रहा है, लेकिन पीछे से हमले की तैयारी कर रहा है. 


उन्होंने चेतावनी दी कि हमारे जवान अमेरिकी सैनिकों का जमीन पर इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें करारा जवाब दिया जा सके.


 यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि पेंटागन ईरान में जमीनी अभियानों की तैयारी कर रहा है. 


हाल ही में अमेरिकी सेना ने मध्य पूर्व में अपनी 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के 3,500 सैनिकों की तैनाती की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुँच गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP