शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई जीवित हैं: डोनाल्ड ट्रंप

C

CG Khabar

27 अग. 2026, 07:22 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

मोजतबा खामेनेई
मोजतबा खामेनेई

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के जीवित होने का दावा किया है. एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस साल फरवरी में अपने पिता की हत्या के बाद पद संभालने वाले मोजतबा भले ही लंबे समय से सार्वजनिक रूप से दिखाई न दिए हों, लेकिन वे मरे नहीं हैं. 


ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी और इजराइली हमले में मोजतबा बेहद गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनके शरीर का बायां हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ था. गौरतलब है कि मोजतबा की अनुपस्थिति और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके निधन या सत्ता पर नियंत्रण खोने की अटकलें लगाई जा रही थीं.


राष्ट्रपति ट्रंप ने सैन्य और आर्थिक दबाव की रणनीति को सफल बताते हुए कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान पर एक बड़ी जीत हासिल करने वाला है. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और वहां से जहाजों की आवाजाही जारी है. 


ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस पूरे सैन्य अभियान का 99.9 प्रतिशत उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है, क्योंकि ईरान का परमाणु संपन्न होना दुनिया के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP