शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

इंदौर: 6 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने सरकारी मुआवजा ठुकराया

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 02:43 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

नवजात
नवजात

इंदौर । डेस्क: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कहर ने एक ऐसे परिवार की खुशियां छीन लीं, जिसने 10 साल के लंबे इंतजार और मन्नतों के बाद अपने आंगन में किलकारी सुनी थी. महज छह माह के मासूम अव्यान साहू की मौत ने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. 


परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के नलों से आने वाले गंदे पानी की वजह से बच्चे को डायरिया हुआ, जिससे उसकी जान चली गई. 


अत्यंत भावुक होते हुए परिवार ने सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये के मुआवजे को ठुकरा दिया है. 


दादी कृष्णा साहू का कहना है कि पैसा उनके बच्चे को वापस नहीं ला सकता. 


स्थानीय निवासियों के अनुसार दूषित पानी से करीब 15 मौतें हो चुकी हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग केवल चार मौतों की पुष्टि कर रहा है. 


वर्तमान में स्थिति भयावह है और पिछले नौ दिनों में 1400 से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए हैं, जिनमें से कई अस्पताल के आईसीयू में जीवन-मौत से जूझ रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP