शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

देश में कोरोना से 11 मौतें

C

CG Khabar

17 जून 2025, 01:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कोरोना से मौत
कोरोना से मौत

नई दिल्ली । डेस्क: कल कोरोना से देश में 11 मौतें दर्ज की गई हैं. इनमें से केरल में सबसे ज्यादा 7, छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली में 1, मध्यप्रदेश में 1 तथा महाराष्ट्र में 1 मौत हुई है. केरल में एक्टिव केस 1920, गुजरात में 1433, कर्नाटक में 591, महाराष्ट्र में 540, उत्तरप्रदेश में 275, तमिलनाडु में 220 तथा छत्तीसगढ़ में 51हैं. देश में कुल एक्टिव केस 7264 हैं.


देश में 1 जनवरी' 2025 से अब तक 13,604 कोरोना से ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 55 का है. 1 जनवरी' 2025 में अब तक कोरोना से 108 मौतें हो चुकी हैं.


पूरे देश में अभी तक कोरोना का भयावह रूप सामने नहीं आया है परन्तु कुछ राज्यों जैसे केरल, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश तथा तमिलनाडु में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना के एक्टिव केस कुल 7264 हैं जबकि इससे ज्यादा 13,604 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. फिलहाल पूर्व के समान कोरोना लहर जैसी स्थिति नहीं बनी है लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिये. 


हालांकि, अभी तक पूरे देश में कोरोना प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनने का फरमान जारी नहीं किया गया है लेकिन मास्क से इस बीमारी को रोकने में सहायता अवश्य मिलती है.


देश में 19 जनवरी'2025 तक कोरोना के कुल 62 अरब 20 करोड़ 68 लाख 94 हजार 861 वैक्सीन के डोज लग चुके हैं. इससे भी कोरोना के नये वेरियंट से मुकाबला करने में कुछ सहायता मिल रही है. राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन के 4 करोड़ 91 लाख 67 हजार 939 डोज लग चुके हैं.


फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है परन्तु सावधानी बरत कर इसे फैलने से रोकना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP