शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 14 IAS के विभाग बदले गए

नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभालते 14 IAS के विभाग बदले गए

C

CG Khabar

30 सित. 2025, 01:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

नए मुख्य सचिव
नए मुख्य सचिव

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकासशील ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है. राज्य सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभारों में फेरबदल और तबादले किए हैं.


इस क्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया.

विज्ञापन


जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी


रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) – अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर पदस्थ, साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार।


सुब्रत साहू (1992 बैच) – 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार।


सोनमणि बोरा (1997 बैच) – प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार।


डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) – सचिव, जनसंपर्क विभाग; ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा CSPGCL और CSPDCL के अध्यक्ष की जिम्मेदारी यथावत।


पी. दयानंद (2006 बैच) – जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त।


अविनाश चंपावत (2003 बैच) – धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार।


मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) – सचिव, विमानन विभाग।


अंकित आनंद (2006 बैच) – सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग और पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार।


भुवनेश यादव (2006 बैच) – योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार।


कुलदीप शर्मा (2014 बैच) – राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व।


रवि मित्तल (2016 बैच) – संचालक, विमानन।


डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) – संचालक, खाद्य।


लोकेश कुमार – श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार।


जिला स्तर पर भी बदलाव


जितेंद्र यादव (2019 बैच) – कलेक्टर, राजनांदगांव।


पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP