शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पति के शक ने ली अनजन्मे बच्चे की जान: गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2026, 10:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

आरोपी गिरफ्तार- बिलासपुर
आरोपी गिरफ्तार- बिलासपुर

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चरित्र पर शक के चलते एक पति की हैवानियत ने उसकी ही गर्भवती पत्नी की जान जोखिम में डाल दी और पेट में पल रहे मासूम की मौत हो गई. हिर्री थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव का यह मामला 29 सितंबर की रात का है, जब 31 वर्षीय आशीष कौशिक ने अपनी पत्नी सभ्या कौशिक के साथ चरित्र पर संदेह करते हुए विवाद शुरू किया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने लोहे की खूंटी लगे डंडे से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. 


इस ताबड़तोड़ हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहुलूहान हो गई.

विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति अधिक नाजुक होने के कारण उसे डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया. इस भयावह हमले के कारण महिला के गर्भस्थ शिशु को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत हो गई. 


घटना के बाद पीड़िता के भाई आदित्य कौशिक निवासी परसदा ने 2 अक्टूबर को हिर्री थाने पहुंचकर अपने जीजा के खिलाफ हत्या के प्रयास और गर्भपात कराने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 92 के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू की.


थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा और पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदेही आशीष कौशिक को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने और जुर्म की पूरी बात स्वीकार कर ली. 


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP