शुक्र, 27 नव. 2026

CGKhabar

हाईकोर्ट: DMF घोटाले में अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत की अर्जी नामंजूर

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धन शोधन के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि व्हाट्सएप चैट और बयानों से प्रथम दृष्टया उनकी भूमिका नजर आती है.

C

CG Khabar

27 नव. 2026, 09:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

अनिल टुटेजा की DMF मामलें में अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की
अनिल टुटेजा की DMF मामलें में अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) घोटाला और इससे जुड़े धन शोधन मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज प्रकरण में उच्च न्यायालय ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है. न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने 18 नवंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आदेश जारी करते हुए याचिका खारिज कर दी गई. 

हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जमानत याचिका पर की गई इन टिप्पणियों का मुख्य मुकदमे की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ट्रायल कोर्ट साक्ष्यों के आधार पर स्वतंत्र रूप से अपना निर्णय लेगा.

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए दलील दी गई कि टुटेजा डीएमएफ से संबंधित विभाग में पदस्थ नहीं थे और उनके विरुद्ध कोई सीधा मनी ट्रेल भी नहीं मिला है. उनके वकीलों ने इस केस के अन्य आरोपियों को मिली जमानत का हवाला देकर राहत देने की मांग की थी. 

लेकिन न्यायालय ने इस तर्क को अस्वीकार करते हुए कहा कि अन्य आरोपियों को लंबी न्यायिक हिरासत में रहने के बाद नियमित जमानत मिली थी, जबकि टुटेजा गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत मांग रहे हैं.

अदालत ने अपने आदेश में माना कि मामले की गंभीरता और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों, बयानों व व्हाट्सएप चैट से प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता सामने आती है, इसलिए अग्रिम जमानत का कोई आधार नहीं बनता. 

गौरतलब है कि ईडी ने जांच में आरोप लगाया है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु जारी डीएमएफ राशि का भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के माध्यम से किया गया. आरोप है कि टुटेजा ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर ललित भंसाली, यश नाहटा और सतपाल सिंह चाबड़ा से जुड़ी चुनिंदा फर्मों को काम दिलाया और बदले में 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लिया.

जांच एजेंसी ने अदालत में मोबाइल की फोरेंसिक जांच से मिले व्हाट्सएप चैट, कारोबारियों के बयान और वित्तीय लेनदेन के दस्तावेज पेश किए. आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के बीच मां गंगा एंटरप्राइजेज और यश एंटरप्राइजेज को लगभग 47.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Chhattisgarh High Court Verdict: Divorce Granted
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: शादी के बाद किसी अन्य पुरुष से लगातार संपर्क और मिलना मानसिक क्रूरता, तलाक की मंजूरी

21 मिनट पहले

Chhattisgarh Madarsa Board Exam Time Table 2026
छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का हाईस्कूल व हायर सेकंडरी पत्राचार परीक्षा 14 से 22 दिसंबर तक

31 मिनट पहले

घरौंदा आश्रय गृहों की बदहाली पर छत्तीसगढ़ HC सख्त
छत्तीसगढ़

घरौंदा आश्रय गृहों की बदहाली पर छत्तीसगढ़ HC सख्त; 5 मौतों के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी नदारद

14 घंटे पहले

बैलाडीला NMDC का मलबा धंसने से रिजर्व फॉरेस्ट तबाह
छत्तीसगढ़

बैलाडीला: NMDC का मलबा धंसने से रिजर्व फॉरेस्ट तबाह, सुरक्षा चूक पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

15 घंटे पहले

पेंड्रा थाना क्षेत्र से तीन युवतियां और एक किशोर लापता
छत्तीसगढ़

पेंड्रा: पुलिस के लिए पहेली बने लापता होने के 4 मामले, कॉलेज छात्राओं समेत किशोर की तलाश जारी

15 घंटे पहले

कोरबा के उमंग दिव्यांग छात्रावास में बच्चों से धुलवाई स्कूटी
छत्तीसगढ़

कोरबा: उमंग दिव्यांग छात्रावास में बच्चों से धुलवाई स्कूटी, अधीक्षक को नोटिस जारी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP