शुक्र, 27 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: शादी के बाद किसी अन्य पुरुष से लगातार संपर्क और मिलना मानसिक क्रूरता, तलाक की मंजूरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 1994 में विवाहित दंपती के मामले में निचली अदालत का आदेश पलटते हुए पति को तलाक की मंजूरी दी है. बच्चों की गवाही और परिस्थितियों के आधार पर कोर्ट ने माना कि पति की गैरमौजूदगी में किसी अन्य पुरुष से संपर्क रखना मानसिक प्रताड़ना है.

C

CG Khabar

27 नव. 2026, 09:52 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

Chhattisgarh High Court Verdict: Divorce Granted
Chhattisgarh High Court Verdict: Divorce Granted

बिलासपुर । संवाददाता: वैवाहिक विवादों से जुड़े एक अहम प्रकरण में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की खंडपीठ ने पारिवारिक न्यायालय के पूर्व आदेश को रद्द करते हुए पीड़ित पति की तलाक की अपील स्वीकार कर ली है. अदालत ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ia) के तहत विवाह विच्छेद की मंजूरी देते हुए यह स्पष्ट किया कि शादीशुदा जीवन में किसी अन्य पुरुष के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना और उससे मिलना-जुलना भी मानसिक क्रूरता के दायरे में आता है, जिसके लिए हर बार शारीरिक संबंधों के प्रत्यक्ष साक्ष्य होना अनिवार्य नहीं है.

कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से संबंधित इस मामले की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थी, जब इस दंपती का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ था. इस दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं. पति का आरोप था कि पत्नी का किसी दूसरे पुरुष से संबंध है और मना करने के बाद भी वह उससे लगातार फोन पर बातें करती रही, जिससे उनका वैवाहिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ. 
इसी मानसिक प्रताड़ना के आधार पर पति ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन 23 नवंबर 2019 को पारिवारिक न्यायालय ने पर्याप्त साक्ष्य न होने का हवाला देते हुए याचिका खारिज कर दी थी, जिसे बाद में उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई.

उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान बच्चों के बयानों और पति द्वारा पेश घटनाक्रमों की गहन पड़ताल की गई. बेटी ने गवाही दी कि परिवार के समझाने के बावजूद उसकी मां एक व्यक्ति से लगातार बात करती थी. बेटे ने बताया कि पिता की गैरमौजूदगी में वह व्यक्ति घर आता था और पिता को बताने पर मां बच्चों को डांटकर चुप करा देती थी. 

बेटे के अनुसार मां एक बार घर छोड़कर उस व्यक्ति के घर भी चली गई थी. इसके अलावा पति ने अदालत को 22 अगस्त 2017 की घटना बताई कि माता-पिता की तबीयत बिगड़ने पर उसने पत्नी को अस्पताल भेजा था, पर बाद में पत्नी उसी व्यक्ति के साथ बाइक पर दिखी. उस समय भरोसा देने के बाद भी पत्नी ने फिर संपर्क शुरू कर दिया था.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने पाया कि पारिवारिक न्यायालय ने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार नहीं किया था. अदालत ने माना कि विवाहेतर संबंधों में हर बार वीडियो या फोन रिकॉर्डिंग जैसे प्रत्यक्ष प्रमाण जुटाना संभव नहीं होता, इसलिए परिस्थितियों और गवाहों के बयानों का सही मूल्यांकन जरूरी है. पति की अनुपस्थिति में किसी पुरुष को घर बुलाना, लगातार बात करना और साथ घूमना मानसिक क्रूरता साबित करने के लिए पर्याप्त है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Chhattisgarh Madarsa Board Exam Time Table 2026
छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का हाईस्कूल व हायर सेकंडरी पत्राचार परीक्षा 14 से 22 दिसंबर तक

31 मिनट पहले

अनिल टुटेजा की DMF मामलें में अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की
छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट: DMF घोटाले में अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत की अर्जी नामंजूर

46 मिनट पहले

घरौंदा आश्रय गृहों की बदहाली पर छत्तीसगढ़ HC सख्त
छत्तीसगढ़

घरौंदा आश्रय गृहों की बदहाली पर छत्तीसगढ़ HC सख्त; 5 मौतों के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी नदारद

14 घंटे पहले

बैलाडीला NMDC का मलबा धंसने से रिजर्व फॉरेस्ट तबाह
छत्तीसगढ़

बैलाडीला: NMDC का मलबा धंसने से रिजर्व फॉरेस्ट तबाह, सुरक्षा चूक पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

15 घंटे पहले

पेंड्रा थाना क्षेत्र से तीन युवतियां और एक किशोर लापता
छत्तीसगढ़

पेंड्रा: पुलिस के लिए पहेली बने लापता होने के 4 मामले, कॉलेज छात्राओं समेत किशोर की तलाश जारी

15 घंटे पहले

कोरबा के उमंग दिव्यांग छात्रावास में बच्चों से धुलवाई स्कूटी
छत्तीसगढ़

कोरबा: उमंग दिव्यांग छात्रावास में बच्चों से धुलवाई स्कूटी, अधीक्षक को नोटिस जारी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP