रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

स्वास्थ्य विभाग का एकाउंटेंट 54 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंगेली में स्वास्थ्य विभाग का एकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

08 जुल. 2025, 12:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

एसीबी की कार्रवाई
एसीबी की कार्रवाई

मुंगेली | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अपने ही विभाग के रिटायर कर्मचारी से रिश्वत मांगना एकाउंटेंट हो महंगा पड़ गया. एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.


आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर एसीबी की टीम उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है. मुंगेली जिले में बीते सात महीनों में एसीबी की यह छठवीं कार्रवाई है. 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ कार्यालय में पदस्थ एकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए ललित सोनवानी से ग्रेच्युटी राशि निकालने के लिए 61 हजार रुपए की मांग की थी.


ललित सोनवानी 30 जून को बीएमओ कार्यालय से सेवानिवृत्ति हुआ था. वह रिश्वत नहीं देना चाहता था.


उसने इसकी बिलासपुर एसीबी में शिकायत की. एसीबी ने शिकायत की जांच कराई तो मामला सही निकला.


इस दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 7 हजार रुपए ले चुका था. इसके बाद एबीसी ने ट्रैप की योजना तैयार की.


मंगलवार 8 जुलाई को योजना मुताबिक शिकायतकर्ता को बाकी 54 हजार रुपए के साथ आरोपी के पास भेजा गया.


आरोपी एकाउंटेंट प्रार्थी को तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे में बुलाया. जहां रिश्वत लेते ही उसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया.


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.  


7 महीने में छठवीं कार्रवाई

मुंगेली जिले में पिछले सात महीने में यह एंटी करप्शन ब्यूरो की छठी कार्रवाई है.


इससे पहले प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पुलिस सहायक उप निरीक्षक और सीएसपीडीसीएल के सब इंजीनियर को रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है.


जिले में एसीबी की टीम भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP