शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

चीन के सामने घुटने टेक रही सरकार- जयराम रमेश

C

CG Khabar

09 जन. 2026, 09:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार 9 जनवरी, 2026 को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर चीनी कंपनियों को सरकारी अनुबंधों में बोली लगाने की अनुमति देने की योजना बनाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस कदम को चीनी आक्रामकता के सामने सोचा-समझा आत्मसमर्पण करार दिया है. 


जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि वित्त मंत्रालय उन पांच साल पुराने प्रतिबंधों को हटाने की तैयारी कर रहा है, जो चीनी फर्मों पर लगाए गए थे.



कांग्रेस नेता ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह फैसला तब आ रहा है जब चीन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को सैन्य समर्थन दिया था और भारतीय सेना ने उसे अपना 'प्रतिद्वंद्वी' बताया था. 


जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि नीति आयोग की सिफारिशों के आधार पर चीन के साथ व्यापार और निवेश पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने की कोशिश की जा रही है. 


उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की कमजोरी बताते हुए कहा कि यह उस समय हो रहा है जब भारतीय सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में पारंपरिक गश्त क्षेत्रों तक पहुंच नहीं मिल रही है और चीन अरुणाचल प्रदेश से लेकर ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने तक लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है. 


कांग्रेस ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी बजट सत्र में चीन नीति पर इस 'यू-टर्न' का जवाब देना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP