शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कृति सेनन के एड विवाद पर GIVA ने वापस लिया रक्षाबंधन विज्ञापन

C

CG Khabar

26 अग. 2026, 09:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

कृति सेनन का एड
कृति सेनन का एड

मुंबई । डेस्क: गहनों के ब्रांड GIVA ने अपने रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर जारी भारी विवाद के बाद उसे सभी डिजिटल और मीडिया प्लेटफॉर्म से वापस ले लिया है. इस विज्ञापन में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन नजर आ रही थीं. विज्ञापन में उनके कपड़ों और पालतू कुत्ते को राखी बांधने के दृश्य पर सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ जानी-मानी हस्तियों ने आपत्ति जताई थी.


ब्रांड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उनका मकसद भारतीय संस्कृति, परंपराओं या समाज के किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. GIVA के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य परिवार और पालतू जानवरों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना था, लेकिन लोगों की संवेदनशील भावनाओं का सम्मान करते हुए विज्ञापन को हटा दिया गया है.

विज्ञापन


इस विवाद पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कृति सेनन के पहनावे को "जानबूझकर अजीब" बताते हुए सवाल उठाया था कि पारंपरिक त्योहार पर ऐसे कपड़ों का चुनाव क्यों किया गया.


दूसरी ओर, कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए लिखा कि संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, कपड़ों की नेकलाइन में नहीं. 


उन्होंने कहा कि समय के साथ फैशन बदला है, लेकिन महिलाओं के सम्मान को आज भी उनके कपड़ों से नापा जाता है. पालतू कुत्ते को राखी बांधने के मुद्दे पर कृति ने स्पष्ट किया कि उनके लिए रक्षाबंधन का मतलब सुरक्षा का वादा है और उनके परिवार में पालतू जानवर भी उसी प्रेम और प्रार्थना का हिस्सा हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP