शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जहर खाकर छात्रा पहुंची स्कूल, बेहोश होने पर पहुंचाया अस्पताल

H

Hupendra Sharma

21 अग. 2025, 02:04 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

जहर
जहर

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक छात्रा को जहर सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती है, उसके प्रबंधन का दावा है कि प्रार्थना के दौरान छात्रा बेहोश होकर गिर गई. तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच में पता चला कि स्कूल आने से पहले ही छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था.  


घटना रघुनाथपुर थाना स्थित वाड्रफनगर हायर सेकंडरी स्कूल की है. छात्रा द्वारा जहर सेवन की पुष्टि होने के बाद तत्काल उसका उपचार शुरू कर दिया गया.


बताया गया कि समय पर उपचार मिलने से छात्रा के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है.


फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियातन उसे निगरानी में रखा गया है. 


घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे. छात्रा की मां ने पूछताछ की तो छात्रा ने कीटनाशक का सेवन करना बताया. छात्रा के जहर सेवन की घटना से परिजन भी सकते में हैं.


फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. मामले में रघुनाथनगर पुलिस जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP