सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

गरियाबंद: महानदी में कार गिरने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

रायपुर से दीपावली मनाने गांव जा रहे पत्रकार शीतल साहू का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. टीला एनीकट के पास अनियंत्रित कार महानदी में गिरने से दंपति और उनके दो बच्चों की जान चली गई.

C

CG Khabar

09 नव. 2026, 07:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 60

नदी में कार गिरी- 4 मौतें
नदी में कार गिरी- 4 मौतें

गरियाबंद । संवाददाता: रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी 44 वर्षीय पत्रकार शीतल साहू अपने परिवार के साथ दीपावली पर्व मनाने रायपुर से गरियाबंद जिले के पसौद गांव जा रहे थे. कार पर मीडिया एग्जीक्यूटिव लिखा हुआ था और उनका गंतव्य गांव हादसे की जगह से महज दो किलोमीटर दूर रह गया था. 

लेकिन रविवार देर रात करीब दो बजे गोबरा-नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभनपुर के टीला एनीकट के समीप उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई. बेकाबू वाहन सीधे महानदी में जा गिरा, जिससे गाड़ी में सवार शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटा विकास साहू और बेटी पूर्वा साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना गोबरा-नवापारा थाना पुलिस को दी. पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और महानदी के पानी से चारों शवों को बाहर निकाला. 

पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत पंचनामा तैयार कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. शुरुआती जांच-पड़ताल में हादसे का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना माना जा रहा है. गोबरा-नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
क्रिकेट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

रायपुर में रणजी ट्रॉफी मैच रद्द: NGT के बैन के बाद BCCI ने बदले दो मुकाबले

एक घंटा पहले

रायपुर का टिकेश्वर साहू फर्जी केस में रूस में बंदी
छत्तीसगढ़

रायपुर के टिकेश्वर साहू रूस में झूठे केस में गिरफ्तार, सेना में भर्ती का बनाया जा रहा दबाव

एक घंटा पहले

Fraud- बिलासपुर के डॉक्टर दंपती से 28 लाख हड़पे
छत्तीसगढ़

नेपाल में MD सीट का झांसा देकर बिलासपुर के डॉक्टर दंपती से 28 लाख हड़पे

10 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

एक दिन पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

एक दिन पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP