सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश का शेख हसीना को पासपोर्ट देने से इनकार, भारत से मांगी प्रत्यर्पण

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) की अर्जी को पूरी तरह खारिज कर दिया है. सरकार ने उन्हें भगोड़ा अपराधी करार देते हुए कहा है कि आतंकवादियों को पासपोर्ट जारी नहीं किया जाता और भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग पर जोर दिया है.

C

CG Khabar

09 नव. 2026, 08:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 34

शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार
शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार

नई दिल्ली । डेस्क: बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) की कथित अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया है. सरकार ने उन्हें एक "भगोड़ी आतंकवादी" और "तानाशाह" करार देते हुए किसी भी तरह के यात्रा दस्तावेज जारी करने की संभावना से इनकार किया है. इसके साथ ही ढाका ने दिसंबर में देश वापस लौटने के उनके दावों को खारिज करते हुए इसे केवल "राजनीतिक पैंतरेबाजी" बताया है.

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बात करते हुए साफ किया कि बांग्लादेश आतंकवादियों को पासपोर्ट जारी नहीं करता है. 

उन्होंने भारत में रह रही शेख हसीना को वापस सौंपने की मांग को दोहराते हुए कहा कि वह एक भगोड़ी अपराधी हैं और भारत के साथ बांग्लादेश की सक्रिय प्रत्यर्पण संधि है, इसलिए ढाका चाहता है कि उन्हें बांग्लादेश के हवाले किया जाए. कबीर ने सवाल उठाया कि क्या हसीना के साथ एक सामान्य व्यावसायिक यात्री जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए.

दूसरी ओर, मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने भी हसीना की पासपोर्ट अर्जी की खबरों को खारिज किया और द डेली स्टार से कहा कि वह बांग्लादेश लौटने के लिए आवश्यक कानूनी कदम नहीं उठा रही हैं. उन्होंने दोहराया कि उनका यह रवैया महज राजनीतिक दिखावा है और वह फिलहाल देश वापस नहीं आ रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

एक घंटा पहले

आग- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

मध्य प्रदेश: सीवनी और कटनी में भयावह आग लगने से 2 महीने के मासूम सहित 12 लोगों की मौत

2 घंटे पहले

कोल्हापुर में किसानों की रैली
देश-विदेश

गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने वाले अध्यादेश पर कोल्हापुर में फूटा आक्रोश

7 घंटे पहले

चित्रकूट में सड़क हादसा
देश-विदेश

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत और 12 घायल

7 घंटे पहले

एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

8 घंटे पहले

बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
देश-विदेश

शेख हसीना ने वतन वापसी के लिए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की मांग की

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP