शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

गरियाबंद: जंगल में शावकों की सुरक्षा कर रही मादा तेंदुए का हमला

C

CG Khabar

28 अप्रै. 2026, 03:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

तेंदुआ
तेंदुआ

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत घटारानी के घने जंगलों में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ अपने शावकों की रखवाली कर रही एक मादा तेंदुए ने 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.


जानकारी के अनुसार, जमही गांव का रहने वाला भीखम कमार तेंदूपत्ता कार्य से संबंधित वनोपज इकट्ठा करने के लिए जंगल गया था. मंदिर के पास झाड़ियों में आराम कर रहे तेंदुए और उसके शावकों से वह अनभिज्ञ था. 


जैसे ही भीखम उनके करीब पहुंचा, अपने शावकों को लेकर सुरक्षात्मक हुई मादा तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया. हमले के दौरान भीखम के शरीर पर गहरे जख्म और दांतों के निशान आए हैं. चीख-पुकार के बीच युवक ने किसी तरह साहस जुटाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई.


घटना की सूचना मिलते ही बीट गार्ड ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया. 


घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. 


वन अधिकारियों का कहना है कि मादा वन्यजीव अपने शावकों को लेकर काफी आक्रामक होती हैं और खतरे की आहट पाते ही हमला कर देती हैं. फिलहाल, ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त सलाह दी गई है. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP