रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

गढ़चिरौली: इनामी नक्सली कमांडर प्रभाकर ढेर

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 03:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

प्रभाकर
प्रभाकर

गढ़चिरौली । डेस्क: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिलों की सीमा पर चार दिनों से जारी नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली कमांडर लोकेटी चंद्र राव उर्फ 'प्रभाकर' मारा गया है. इस मुठभेड़ में अब तक सात माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर लोकेटी चंद्र राव उर्फ 'प्रभाकर' भी शामिल है. 


वहीं, इस ऑपरेशन के दौरान सी-60 कमांडो दीपक चिन्ना मडावी वीरता से लड़ते हुए शहीद हो गए.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन मंगलवार को अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की 'कंपनी नंबर 10' की मौजूदगी की सूचना पर शुरू किया गया था. मारे गए नक्सलियों में चार पुरुष और तीन महिला कैडर शामिल हैं. 


मुख्य रूप से तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का निवासी चंद्र राव (53) माओवादियों की गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी का प्रभारी था और 1995 से भूमिगत था. सुरक्षाबलों ने मौके से तीन एके-47 राइफलें, एक एसएलआर और एक .303 हथियार भी बरामद किया है.


इस कार्रवाई में घायल हुए कमांडो दीपक मडावी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. एक अन्य कमांडो जोगा मडावी भी गोली लगने से घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. शहीद दीपक मडावी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मंद्रा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP