रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

फ्रांस: हीटवेव से 1,000 से अधिक लोगों की मौत

C

CG Khabar

28 जून 2026, 02:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

गर्मी-लू
गर्मी-लू

नई दिल्ली । डेस्क: यूरोप में जारी रिकॉर्डतोड़ गर्मी और भीषण लू के कारण फ्रांस में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. फ्रांस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी 'सांते पब्लिट (Sante Publique)' ने रविवार को बताया कि देश में इस जानलेवा गर्मी के कारण अब तक कम से कम 1,000 लोगों की अतिरिक्त मौतें दर्ज की जा चुकी हैं. 


एजेंसी ने आशंका जताई है कि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है.

विज्ञापन


शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जान गंवाने वालों में सबसे बड़ी संख्या 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस भीषण गर्मी का बुरा असर हर उम्र के लोगों पर पड़ा है. 


केयर होम्स और घरों में हुई मौतों की पूरी जानकारी सामने आने के बाद मृत्यु दर का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.


वैज्ञानिकों के मुताबिक, 20 जून से शुरू हुई यह हीटवेव यूरोप के इतिहास की सबसे खतरनाक गर्मी है. 


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल फ्रांस के अधिकांश हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन पूर्वोत्तर के कुछ इलाके अब भी हीटवेव के अलर्ट पर हैं.


इस बीच, फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टीफनी रिस्ट ने मीडिया से बातचीत में आगाह किया कि मौसम सामान्य होने के बाद भी अगले 10 दिनों तक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर प्रभाव बने रह सकते हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संकट अभी टला नहीं है और लोगों को अभी भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP