शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पूर्व विधायक शैलेष पांडे को जान से मारने की धमकी

H

Hupendra Sharma

26 जून 2025, 10:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

पूर्व विधायक को धमकी
पूर्व विधायक को धमकी

बिलासपुर | संवाददाताः बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने 20 लाख रुपए की मांग की है. रकम नहीं देने पर उनकी परिचित एक अधिकारी की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को उठवा लेने की धमकी दी है.


पूर्व विधायक ने सकरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक शैलेष पांडेय के मोबाइल पर बुधवार की दोपहर में अनजान नंबर से फोन आया.

विज्ञापन


फोन शैलेष पांडेय की पत्नी ऋतु पाण्डेय ने उठाया. फोन करने वाले ने शैलेश पांडे से बात कराने की बात कही. इसके बाद शैलेश पांडे ने जब उक्त व्यक्ति से मोबाइल में बात की तो उसने सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए देने की मांग की.


रकम नहीं देने पर सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को दिल्ली से ही उठवा लेने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी पूर्व विधायक के साथ गाली गलौच करने लगा. पूर्व विधायक ने तत्काल इसकी जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को मोबाइल पर दी.


इसके बाद उन्होंने सकरी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की है. पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर दिल्ली का है.


पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि अधिकारी की बेटी का अपहरण करने की धमकी पूर्व विधायक को क्यों दी गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP