शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

युवाओं को नकारात्मक राजनीति में धकेल रहीं कुछ ताकतें: BJP

C

CG Khabar

06 जून 2026, 06:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

नितिन नबीन
नितिन नबीन

रांची । डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को रांची में प्रबुद्धजनों के साथ एक बैठक के दौरान विपक्षी ताकतों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को 'नकारात्मक राजनीति' और 'एंटी-एस्टेब्लिशमेंट' अभियानों की तरफ धकेलने की कोशिश कर रही हैं. 


कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विदेशों में बैठे कुछ लोग यह मान रहे हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं, लेकिन देश के युवा किसी की कठपुतली नहीं बनेंगे और वे राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा सकारात्मक राजनीति का ही चुनाव करेंगे. 


पड़ोसी देशों की हालिया हलचलों का हवाला देते हुए उन्होंने साफ किया कि भारत के युवा अनुशासित हैं और यहां ऐसे एजेंडे कभी सफल नहीं होंगे.


झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन और पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का भी ब्यौरा दिया. 


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और देश में करीब दो लाख नए स्टार्टअप्स शुरू हुए हैं. 


इसके साथ ही उन्होंने जन धन खाते, लखपति दीदी योजना, उज्ज्वला योजना और पीएम आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही वैश्विक आईटी, एआई और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनने जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP