रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के लिए खेलेंगे तेज गेंदबाज यश दयाल

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 01:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 यश दयाल
यश दयाल

लखनऊ । डेस्क: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र में उत्तर प्रदेश के बजाय छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) से 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' (NOC) की मांग की है. 


यश दयाल अगले महीने से छत्तीसगढ़ टीम के फिटनेस कैंप से जुड़ेंगे.

विज्ञापन


वर्ष 2018 से 2025 तक उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए यश ने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 84 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए के 23 मुकाबलों में 36 विकेट और 71 टी-20 मैचों में 66 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. 


यूपी की टीम छोड़ने के फैसले को भावुक बताते हुए उन्होंने कहा कि UPCA का उनके करियर में बहुत बड़ा योगदान रहा है और इसी मंच की बदौलत उन्हें आईपीएल तथा भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह मिली.


हाल ही में कानूनी और मानसिक दौर से गुजरने के सवाल पर यश दयाल ने स्पष्ट किया कि उन्हें अदालत से जमानत मिल चुकी है और मामले की प्रक्रिया अभी जारी है. 


साथ ही RCB टीम से जुड़े भ्रम को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें बाहर नहीं किया है, वे टीम का हिस्सा हैं लेकिन इस दौरान यात्रा नहीं कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर, UPCA के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यश के NOC आवेदन पर अभी विचार किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP