रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

खेत में काम कर रहे किसान दंपति की करंट से मौत

खेत में काम कर रहे किसान दंपति की करंट लगने से मौत

H

Hupendra Sharma

24 जुल. 2025, 06:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 किसान दंपति की मौत
किसान दंपति की मौत

सरगुजा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में करंट की चपेट में आने से एक किसान दंपति की मौत हो गई. घटना के समय दोनों खेत में काम कर रहे थे.


अचानक खेत में पानी कम होने की वजह से पति पंप चालू करने बिजली तार जोड़ा, वह तार से चिपक गया.

विज्ञापन


खेत गीला होने से पास खड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


पुलिस के मुताबिक घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुडेसा अवराडुगू गांव की है.


बताया गया कि किसान करीमन साय गोंड़ और उसकी पत्नी दिलकुंवर मंगलवार दोपहर को खेत में काम करने के लिए गए थे.


दोनों रोपा लगाने के लिए धान का बीड़ा उखाड़ रहे थे. इस बीच खेत में पानी कम होने पर करीमन साय घरेलू कनेक्शन से पंप का तार जोड़ने की कोशिश की.


जैसे ही उसने तार जोड़ा, उन्हें करंट लगा और वे तार से चिपक कर खेत में गिर गया.


करंट प्रवाहित तार सहित गिरने से खेत में पानी होने के कारण करंट खेत में फैल गया और पास खड़ी पत्नी दिलकुवंर भी चपेट में आ गई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 


घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. किसान दंपति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP