शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

गाज से किसान और चरवाहे की मौत

H

Hupendra Sharma

09 सित. 2025, 08:25 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

गाज
गाज

अंबिकापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों ही घटनाएं अलग-अलग गांवों में हुई हैं.


घटना के बाद से दोनों गांवों में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस की टीम ने दोनों व्यक्तियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


पुलिस के मुताबिक दोनों ही घटनाएं बतौली थाना क्षेत्र की हैं. यहां के टीरंग और शिवपुर गांव निवासी दो व्यक्ति मवेशी चराने और खेत में काम करने गए थे.


इसी दौरान अचानक से मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और दोनों इसकी चपेट में आ गए.


मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP