शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

युद्ध खत्म करना अमेरिका के हाथ में, हम सरेंडर नहीं करेंगे: ईरानी राष्ट्रपति

C

CG Khabar

25 सित. 2026, 07:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मसूद पेजेशकियन
मसूद पेजेशकियन

नई दिल्ली । डेस्क: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष को लेकर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने बड़ा बयान दिया है. फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट किया कि जंग कब खत्म होगी, इसका फैसला अमेरिका को करना है. 


पेज़ेशकियान ने कहा कि ईरान युद्ध आगे नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन फैसला अमेरिका के हाथ में है कि वह इसे समाप्त करना चाहता है या नहीं. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी उन्होंने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया था.


दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान को नष्ट कर सकता है. हालांकि, उन्होंने जल्द समझौता होने की संभावना भी जताई है. 


यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और अमेरिकी सैन्य अड्डों वाले खाड़ी देशों पर हमले किए. इस भीषण सैन्य टकराव में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.


परमाणु हथियारों को लेकर जारी विवाद पर ईरान का रुख स्पष्ट है. ट्रंप जहां ईरान की परमाणु क्षमताओं को कमजोर करने को युद्ध का मुख्य उद्देश्य बता रहे हैं, वहीं तेहरान का कहना है कि परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत उसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु तकनीक विकसित करने का पूरा अधिकार है और वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP