शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सुकमा में मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए

H

Hupendra Sharma

11 जून 2025, 02:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मुठभेड़
मुठभेड़

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मारने का दावा किया है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष है.


मौके से मारे गए दोनों माओवादियों के शवों के साथ ऑटोमैटिक हथियार व नक्सल सामग्री भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन


घटना की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है. सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी है.


इसी सूचना के आधार पर 11 जून की सुबह कुकानार थाना बल और सुकमा डीआरजी की संयुक्त बल को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था.


शाम को सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान कई बार रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग हुई.


प्रारंभिक जानकारी में मारे गए माओवादियों की पहचान पेदाराम एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है.


जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. महिला माओवादी की पहचान की जा रही है.


घटना स्थल से एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित गोलाबारूद और विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं.


अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन खत्म होने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी. 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस इलाके में सुरक्षा बलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है वह पहाड़ी वाला इलाका है.


इस इलाके में कटे कल्याण एरिया कमेटी के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना थी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP