रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए

नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़ जीरी, दो माओवादी मारे गए

H

Hupendra Sharma

05 जुल. 2025, 06:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मुठभेड़
मुठभेड़

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मारने का दावा किया है.


मुठभेड़ शनिवार सुबह से जारी है. जवानों ने यह भी दावा किया है कि मारे गए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. 

विज्ञापन


इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों की डीआरजी की संयुक्त टीम शामिल है.


बताया गया कि शुक्रवार शाम से पुलिस पार्टी इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी.


शनिवार तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों का आमना-सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.


इस बीच सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया. अब भी मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है. 


पखांजूर में दो माओवादी गिरफ्तार

इधर नक्सल प्रभावित पखांजूर इलाके में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है.


गिरफ्तार माओवादियों के नाम लखमू पद्दा और सुकमी पद्दा है.


सुरक्षा बलों ने उनके कब्जे से चार भरमार बंदूक, आईईडी बनाने का सामान, नक्सली वर्दी और बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की है.


दोनों माओवादियों को बीएसएफ की 47वीं और 40वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र मीनड़ी के जंगल से दोनों को पकड़ा गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP