रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

झारखंड में 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 8 माओवादी मारे गए

C

CG Khabar

21 अप्रै. 2025, 03:34 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

माओवादी विवेक
माओवादी विवेक

रांची | संवाददाता: झारखंड पुलिस ने बोकारो में संदिग्ध माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.


पुलिस का दावा है कि मारे गए माओवादियों में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी विवेक, विशेष क्षेत्र समिति सदस्य साहेब राम मांझी और 10 लाख के इनामी माओवादी अरविंद यादव शामिल हैं.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को माओवादियों की एक टीम की उपस्थिति की सूचना के बाद सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर की टीम ऑपरेशन के लिए निकली थी, जहां लुगु पहाड़ी इलाके में सोमवार की सुबह माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.


बोकारो के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने अभी तक एके 47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद करने की बात कही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP