शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग: किसान ने एयरगन से दो लंगूरों को मारा, हुआ गिरफ्तार

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 07:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

गिरफ्तार
गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अपनी फसल बचाने के जुनून में एक किसान ने बेजुबान वन्यजीवों की जान ले ली. धमधा क्षेत्र के दनिया गांव में एक किसान ने चने की फसल की रखवाली करते हुए दो लंगूरों को एयरगन से मौत के घाट उतार दिया. 


वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब 6 अप्रैल को स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में एक लंगूर का शव पड़ा देखा, जिसे आवारा कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे. 


सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया कि लंगूरों की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गोली लगने से हुई है.


सख्ती से की गई पूछताछ में इलाके के एक किसान अजय पटेल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. 


आरोपी ने बताया कि लंगूर उसकी चने की फसल को लगातार बर्बाद कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने उन पर एयरगन से फायरिंग कर दी. 


आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से एक लंगूर को जमीन में दफा दिया था, जबकि दूसरा खेत में ही पड़ा रह गया. प्रशासन ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP