शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग: मासूम पर बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 04:04 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

कुल्हाड़ी से हत्या
कुल्हाड़ी से हत्या

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उताई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरातराई गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग, परदेशी देवांगन ने महज एक छोटी सी बात पर ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. गंभीर रूप से घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा आरोपी के घर के पास खेल रहा था, जिससे नाराज होकर देवांगन ने उसे वहां से जाने को कहा. बच्चे के न जाने पर आरोपी ने आपा खो दिया और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. 

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हैरानी की बात यह है कि पूछताछ के दौरान आरोपी के चेहरे पर अपने कृत्य को लेकर कोई पछतावा नहीं दिखा. 


स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP