रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग हेमचंद विवि की वेबसाइट हैक

H

Hupendra Sharma

08 जुल. 2025, 10:10 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

दुर्ग हेमचंद विवि
दुर्ग हेमचंद विवि

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय यानी दुर्ग यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट को सोमवार की देर रात अज्ञात हैकर्स ने हैक कर लिया.


हैकर्स ने वेबसाइट के होमपेज पर अंग्रेजी में संदेश भी लिखा, जिसमें धमकी के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही पाकिस्तान जिन्दाबाद भी लिखा है. इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हैकर्स पाकिस्तान के हो सकते हैं.

विज्ञापन


हैकर्स ने इसके अलावा लिखा है-अगर अगली बार तुमने हमारे बॉर्डर और साइबर स्पेस पर हमला किया तो ठीक नहीं होगा. हम क्या करेंगे तुम इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते.


वेबसाइट हैक की सूचना मिलते ही हेमचंद यादव विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया.


विश्वविद्यालय ने तुरंत इसकी सूचना साइबर टीम को दी. हालांकि कुछ ही देर में वेबसाइट सामान्य स्थिति में आ गई.


हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा बनाई गई है. यह एजेंसी प्री परीक्षा और परीक्षा के बाद की प्रक्रिया सहित कॉलेज प्रवेश फॉर्म के ऑनलाइन संचालन की जिम्मेदार है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP