शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग में 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने लगाया मौत को गले

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 02:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

ओमेश साहू
ओमेश साहू

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो होनहार विद्यार्थियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहली घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकलोरडीह की है, जहां 17 वर्षीय स्कूली छात्रा वीणा ठाकुर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. 


मिली जानकारी के अनुसार, वीणा अपनी मां के निधन के बाद से मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. 

विज्ञापन


शनिवार तड़के पढ़ाई के बहाने कमरे में गई छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया. 


पुलिस को मौके से एक भावुक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए भविष्य में उन्हें 'परेशान न करने' की बात लिखी है. 


मृतिका बीते दिन ही अपने पिता से मिलकर लौटी थी, जिसके बाद इस कदम ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है.


वहीं, दूसरी दुखद घटना स्मृति नगर क्षेत्र के कोहका स्थित आर्यनगर से रिपोर्ट की गई है. यहां रूंगटा कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र ओमेश साहू ने अपने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. 


घटना के समय छात्र के पिता काम पर गए हुए थे और सुबह देर तक कमरा न खुलने पर परिजनों ने जब दरवाजा धक्का देकर खोला, तो उनके होश उड़ गए. 


पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है. 


हालांकि, दोनों ही मामलों में आत्महत्या का प्रारंभिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस प्रशासन छात्रा के सुसाइड नोट और छात्र के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रहा है ताकि इन मौतों के पीछे छिपे वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP