डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक टैरिफ बढ़ाकर 15% किया
वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार 21 फरवरी, 2026 को वैश्विक टैरिफ की दर को 10% से बढ़ाकर 15% करने का बड़ा एलान किया है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की समीक्षा के बाद लिया है, जिसे उन्होंने 'राष्ट्रविरोधी' और 'हास्यास्पद' करार दिया.
इससे पहले शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि राष्ट्रपति के पास व्यापक टैरिफ लगाने की आपातकालीन शक्तियां नहीं हैं.
इसके जवाब में ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जो उन्हें कांग्रेस की अनुमति के बिना दुनिया भर से होने वाले आयात पर टैक्स लगाने की शक्ति देता है.
हालांकि, इन टैरिफ की समय सीमा फिलहाल केवल 150 दिनों के लिए तय की गई है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए विधायी मंजूरी की आवश्यकता होगी.